एजुकेशन डेस्क. जेईई मेन परीक्षा के चौथे और अंतिम दिन सुबह की पारी का पेपर औसत रहा है जबकि शाम को मैथ्स का पेपर लेंदी रहा। केमिस्ट्री का पेपर एनसीईआरटी पर आधारित था। फिजिक्स का पेपर संतुलित रहा है। इसमें मैकेनिक्स, मॉडर्न फिजिक्स, इलेक्ट्रोडायनेमिक्स और ऑप्टिक्स जैसे सभी महत्वपूर्ण भागों से प्रश्न पूछें गए। दोनों पारियों का पेपर कैसा रहा है इसे भास्कर ने एक्सपर्ट से जाना। पढ़िए पेपर की एनालिसिस...
दोनों पारियों में केमेस्ट्री का पेपर औसत रहा
- एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर बृजेश माहेश्वरी के मुताबिक, सुबह की पारी का पेपर एवरेज से अधिक रहा है। मैथ्स का पेपर सुबह की पारी में आसान रहा। जबकि शाम को लेंदी रहा। फिजिक्स का पेपर दोनों ही पारियों में एक ही लेवल का रहा।
- केमिस्ट्री का पेपर भी दोनों ही पारियों में फिजिकल, ऑर्गेनिक एवं इनऑर्गेनिक के उचित समायोजन के साथ आसान रहा है। साथ ही केमिस्ट्री में सुबह की पारी में कार्बनिक रसायन में बायोमोलीक्यूल से संबंधित दो सवाल पूछे गए। इसमें एक सवाल हिस्टामाइन जबकि दूसरा आर्टिफिशियल शुगर से संबंधित था।
- एफ ब्लॉक में एक सवाल फ्रिडल क्राफ्ट रिएक्शन से संबंधित पूछा था। मेटलर्जी में एलिंगम डायग्राम से संबंधित प्रश्न भी पूछा। फिजिकल केमिस्ट्री में कोलिगेटिव प्रॉपर्टी के एक सवाल के उत्तर में एनएएसीएल की मात्रा किस यूनिट में दर्शानी है, यह स्पष्ट नहीं था।
- फिजिकल केमिस्ट्री के 8 से 9, ऑर्गेनिक केमिस्ट्री के 7 से 8 एवं शेष प्रश्न इनऑर्गेनिक केमिस्ट्री से पूछे। इसी तरह फिजिक्स में इंटीजर सेक्शन की वजह से कैलकुलेशन आसान थी। लेकिन, ऑब्जेक्टिव प्रश्नों में कैलकुलेशन कठिन रहा। फिजिक्स में थर्मो के प्रश्न ज्यादा दिखे।
- ऑप्टिक्स एंड मॉडर्न फिजिक्स से 5 से 7 प्रश्न, मैकेनिक्स में 4 से 6 प्रश्न, इलेक्ट्रोस्टेटिक एंड मैगनेटिज्म में 4 से 6, हीट एंड थर्मोडायनेमिक्स में 4 से 6 शेष प्रश्न करंट इलेक्ट्रिसिटी एंड ईएमआई से पूछे है। इसी तरह मैथ्स का पेपर सुबह की पारी में आसान और शाम की पारी में पेपर लेंदी रहा। कुछ प्रश्न पिछले सालों के पेपर में पूछे गए।
- कैलकुलस, थ्री डी वैक्टर व कोनिक सेक्शन को अधिक महत्व दिया गया। ट्रिग्नोमेट्री से 1-2 प्रश्न, एलजेब्रा से भी पर्याप्त प्रश्न पूछे गए थे। शाम की पारी में कैलकुलेशल मल्टी स्टेप होने से स्टूडेंट्स का समय अधिक खर्च हुआ।
दोनों पारियों में औसत रहा केमिस्ट्री और फिजिक्स का पेपर
- वाइब्रेंट अकेडमी के डायरेक्टर नीलकमल सेठिया के मुताबिक, जेईई-मेन परीक्षा के चौथे और अंतिम दिन का पेपर मध्यम स्तरीय रहा। केमिस्ट्री का पेपर एनसीईआरटी पर आधारित था। इनऑर्गेनिक से आठ और फिजिकल से 9 सवाल आसान थे। लेकिन, ऑर्गेनिक के आठ प्रश्न कठिन थे। वहीं मैथ्स का पेपर औसत रहा पर कैलकुलेटिव था। फिजिक्स का पेपर औसत रहा है।
- सामान्य कैटेगरी के स्टूडेंट्स जिनके 170 नंबर के ऊपर है तो वह एनआईटीज के लिए सेफ है। वहीं 100 से अधिक वाले स्टूडेंट्स जेईई एडवांस की तैयारी में लग जाना चाहिए। ऐसे स्टूडेंट्स जिनके 100 से कम मार्क्स हैं। उन्हें जेईई मेन के अप्रैल अटैंम्पट की तैयारी करनी चाहिए।
- सामान्य कैटेगरी में लगभग 97.5 परसेंटाइल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस में 95.5 तथा एससी, एसटी में 90 परसेंटाइल तक एनआईटीज में अच्छा मिल जाता है। जेईई मेन का रिजल्ट 31 जनवरी तक घोषित होगा। एनआईटी की सीट करीब 18 हजार और आईआईटी की सीट करीब 4500 है जो जेईई मेन से मिलेंगी।
फिजिक्स का पेपर संतुलित रहा
- कॅरियर पाइंट के अकेडमिक डायरेक्टर शैलेंद्र माहेश्वरी के मुताबिक, फिजिक्स का पेपर संतुलित रहा है। इसमें मैकेनिक्स, मॉडर्न फिजिक्स, इलेक्ट्रोडायनेमिक्स और ऑप्टिक्स जैसे सभी महत्वपूर्ण भागों से प्रश्न पूछें है। प्रैक्टिकल फिजिक्स से मापन उपकरण स्क्रूगेज पर पहली बार प्रश्न पूछा गया।
- केमिस्ट्री का पेपर पिछले सालों के पेपर की तुलना में लेवल का रहा है। फिजिकल, इनऑर्गेनिक और ऑर्गेनिक तीनों ही भागों से समान संख्या में प्रश्न पूछे गए। ऑर्गेनिक केमिस्ट्री में फ्रिडल क्राफ्ट, आयोड़ोंफार्म टेस्ट आदि से संबंधित प्रश्न पूछे गए। वहीं, मैथ्स का पेपर सामान्य रहा। वहीं, मैथमेटिकल रीजनिंग तथा स्टैटिसटिक्स टॉपिक्स से एक -एक पूछा गया।
देश के 567 परीक्षा केन्द्रों पर हुई परीक्षा
इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन जनवरी 2020 देश-विदेश के 231 शहरों के 567 परीक्षा केंन्द्रों पर गुरुवार को संपन्न हुई। इसमें 11 लाख 18 हजार 673 स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड थे। इनमें 9 लाख 21 हजार 261 स्टूडेंट्स बीई-बीटेक, 1 लाख 38 हजार 409 बीआर्क एवं 59 हजार 3 स्टूडेंट्स बी-प्लानिंग के लिए रजिस्टर्ड थे। गुरुवार को परीक्षा समाप्त हो गई है, अब जल्द ही आंसर-की जारी की जाएगी।
एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि जनवरी का एग्जाम समाप्त होने के बाद जेईई-मेन वेबसाइट पर जल्द ही परीक्षा के प्रत्येक शिफ्ट के सभी पेपर्स एवं आंसर-की जारी कर दी जाएगी। स्टूडेंट्स समय पर अपने पेपर एवं रिकॉर्डेड रेस्पोंस डाउनलोड कर सकते हैं। क्योंकि निर्धारित समय के बाद वेबसाइट से यह डेटा हटा लिया जाएगा। हालांकि जारी करने की तिथि को लेकर अभी तक कोई सूचना नहीं है। पिछले साल जनवरी जेईई-मेन 12 जनवरी को समाप्त होने के एक दिन बाद ही जेईई-मेन के पेपर, विद्यार्थियों के रिकॉर्डेड रेस्पॉन्स एवं आंसर की जारी कर दिए थे। इसके बाद स्टूडेंट्स को जेईई-मेन के रिकॉर्डेड रेस्पॉन्स, आंसर-की को चैलेंज करने के लिए दो दिन का समय दिया गया था और उसके दो दिन बाद ही 19 जनवरी को रिजल्ट के रूप में एनटीए स्कोर 7 डेसीमल तक जारी कर दिया था। इस वर्ष भी स्टूडेंट्स को निर्धारित शुल्क को देकर आंसर की एवं रिकॉर्डेड रेस्पोंस को चैलेंज करने का मौका दिया जाएगा।
31 जनवरी तक जारी हो सकता है परिणाम
एक्सपर्ट आहूजा ने बताया कि जेईई-मेन वेबसाइट पर जारी सूचना के अनुसार जनवरी जेईई-मेन परीक्षा का एनटीए स्कोर 31 जनवरी को आना प्रस्तावित है। लेकिन, पिछले साल के ट्रेंड को देखते हुए रिजल्ट समय से पूर्व आने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। वहीं, अप्रैल जेईई-मेन परीक्षा के लिए 3 फरवरी को आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। स्टूडेंट्स को सभी जानकारी के लिए जेईई-मेन वेबसाइट पर अपडेट रहने की सलाह दी जाती है। उन्होंने बताया कि आंसर-की जारी होने के बाद आपत्तियां दर्ज की जाएंगी।